मसूरी:-मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 10 व कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 581 मेधावी छात्र छात्राओं को मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 के तहत स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मसूरी के हिंदी व अंग्रेजी माध्यमों मे 23 विद्यालयों के मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम डा. दीपक सैनी ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई दी व मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का विशेष आभार व्यक्त किया कि संस्था शहर हित में लगातार सेवा का कार्य कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम डा. दीपक सैनी ने कहा कि आज जिन छात्रों को मेधावी सम्मान मिल रहा है वह उनके आगे बढने की सीढी का पहला कदम है। ऐसे सम्मान से समाज में पहचान मिलती है, आत्मविश्वास बढता है। उन्होंने कहा कि अभी जो नंबर आये है वह अच्छी बात है वह एडमिशन में काम आते है लेकिन जीवन में आगे बढने व बडी परीक्षाओं में या अपने लक्ष्य को हासिल करने में नंबर इतना महत्व नहीं रखतें जितना आपकी जानकारी महत्व रखती है। अपने लक्ष्य को बडा बनाना है करियर की उंची उड़ान भरनी है उसके लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र प्रशासनिक सेवाओं में अपना लक्ष्य रखना चाहते है, उनको दिशा निर्देश देने व उन्हें इस मार्ग पर आगे बढने के लिए वह प्रशिक्षण देने को तैयार है इसके लिए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोएिशन एक कार्यक्रम तय करे व मसूरी के स्कूली छात्र जो प्रशासनिक सेवा में आना चाहते है उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा जो टाउन हाल में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया वहीं प्रतिभावान छात्रों को अवगत कराया कि संस्था व्यापारियों के हितो के साथ ही समाज, छात्र व समाज के हर वर्ग के हितों सहित शहर की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ के संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ललित मोहन काला, आदि ने भी मेधावी छात्रों को संबोधित किया व कहा कि ऐसे सम्मान से छात्र आगे बढने को प्रोत्साहित होंगे व अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष मोहन शाही, निमेष डंगवाल, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, मीरा सकलानी, सपना शर्मा, शैलेंद्र्र कंर्णवाल, जीनत, शबनम, जसोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, जोगेदर कुकरेजा, राजेद्र रावत, राकेश ठाकुर, शिव अरोडा, राजेश शर्मा सहित विभिन्न हिंदी व अंग्रेजी माध्यमों के मेधावी छात्र व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

