मसूरी की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा।

मसूरी। उत्तराख्ंड संघर्ष समिति की एक बैठक शहीद स्थल पर आयोजित की गई जिसमें नये पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया व सभी को शपथ दिलायी गई। वहीं शहर की लचर सीवर व्यवस्था पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
शहीद स्थल पर आयोजित सभा में उत्तराखंड संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश राणा ने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष समिति को पूरे उत्तराखंड में गठित किया जायेगा तथा जनहित की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा, वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया जायेगा व इसमें लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी व उन्हें जेल की सलाखों में भेजने का प्रयास किया जायेगा। समिति पानी, बिजली, सड़क ,सीवर सहित तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर संघर्ष करेगी व समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर संघर्ष समिति मसूरी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मसूरी में समिति के खाली पदों को  भरा गया व समिति शीघ्र मसूरी की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी व उसके समाधान का प्रयास करेगी व इसके लिए शहर वासियों का आहवान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष में शामिल हों। इस मौके पर सलीम अहमद, सुनील जैरवाण, पंकज पंत, पीयूष कंसल, अमित गुप्ता, मुलायम सिंह रावत, नफीसा, ममता राव, तहमीना खान, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।