नगर पालिका ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों व राज्य के शहीद परिवारो को सम्मानित किया।

मसूरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परषिद की ओर से देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहादत देने वाले शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके निवास पर जाकर परिवारों को उनके घर जाकर शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के नेतृत्व में सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुनीश्वर पांडे की बेटी आभा सैली के घर गयी जहां उन्हें सम्मानित करने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान मसूरी गोलीकांड के शहीदों धनपत सिंह, के निवास पर जाकर उनकी पत्नी प्यारी देवी व पुत्र नरोत्तम सिंह, शहीद बलबीर सिंह नेगी के निवास पर जाकर उनके छोटे भाई बिजेंद्र नेगी, शहीद हंसा धनाई के घर जाकर उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह धनाई, को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उन वीरों के परिवारों का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला जिन्होंने देश व राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परिषद का उददेश्य नई पीढी को इन बलिदानों से अवगत कराना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, बिजेंद्र नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे