मसूरी:- मसूरी पुलिस ने नशे के विरूद्ध प्रचलित अभियान के अन्तर्गत स्कूलों में जाकर नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज मे छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड प्रदेश मे समाज मे बढ रही नशे की प्रवृत्ति एवं प्रभाव की रोकथाम व नशे की आदत से निजात दिलाने हेतु प्रचलित 15 दिवसीय अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून’ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली मसूरी पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज लंढौर में नशे की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया व नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें महिला उप निरीक्षक रश्मि रानी ने महिला अपराध के संबंध में भी जानकारी दी। इसके साथ ही नशे की रोकथाम हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता होने के दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस व देहरादून एएनटीएफ टीम के नम्बर उपलब्ध कराये गये। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अध्यापिकओं व छात्राओं को नशा मुक्ति शपथ भी ग्रहण करायी गयी। नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से आगे भी चलाया जाता रहेगा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नमृता श्रीवास्तव, रितु रतूड़ी, नीतू गुप्ता, सुनीता बिष्ट, आराध्या शेट्टी, अमित त्यागी व विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

