मसूरी:- धामी सरकार ने पिछले तीन सालों में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करने, वन विभाग की सरकारी जमींन से अतिक्रमण हटाने, महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण देने, धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून आदि पर कडे़ कानून बनाकर ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय लेने पर पदमश्री डा. बीकेएस संजय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई दी।
इस मौके पर वरिष्ठ ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन पद्मश्री डॉ. बीकेएस. संजय ने कहा कि समान नागरिक संहिता एवं नकल विरोधी कठोर कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के कुशल मार्गदर्शन में बनाए गए कानूनों की अच्छाइयों को देखते हुए भारत सरकार इस तरह के कानून पारित करने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में बनाए गए कानून मील के पत्थर साबित होंगे और जिनके परिणाम न केवल अपेक्षित बल्कि दूरगामी होंगे। मुलाकात के दौरान, पद्म श्री डॉ. बीकेएस संजय का नाम एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुबारा उल्लेखित होने के लिए, मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. संजय को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी व शॉल भेट कर सम्मानित किया व कहा कि आप ऐसे ही भविष्य में अपने देश और उत्तराखण्ड प्रदेश का नाम विश्व पटल लाते रहें। डॉ. संजय और उनके सुपुत्र डॉ. गौरव संजय ने हाल ही में अंग्रेजी में लिखी ”फ्रॉम द पेन ऑफ सर्जन” पुस्तक की एक प्रति मुख्यमंत्री धामी को भेंट की। जिसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. बीकेएस. संजय और डॉ. गौरव संजय को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।