मसूरी:- माउंटरोज पर एमडीडीए द्वारा नगर पालिका परिषद निर्मित दुकानों को एमडीडीए के द्वारा तोड़े जाने पर पालिका सभासद जसबीर कौर, सभासद रूचिता गुप्ता, विशाल खरोला व सचिन गुहेर ने कड़ा विरोध व्यक्त किया व कहा कि इसके पीछे एमडीडीए की साजिश है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में सभासद जसबीर कौर ने कहा कि दुकाने तोड़े जाने की घटना शर्मनाक है जबकि दो बजे दुकाने तोड़ी जानी थी लेकिन उन्होंने साजिश के तहत सुबह ही दुकाने तोड़ दी। उन्होंने कहा कि मसूरी में लगातार अवैध निर्माण चल रहे है, कई निर्माणों के ध्वस्तीकरण व सील करने के आदेश है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई व सरकारी संपत्ति को तोड़ा गया जो पेसों की बंदरबांट लगती है। उन्होंने कहा कि अगर एमडीडीए अवैध निर्माण की बाद करती है तो टाउन हाल का नक्शा एमडीडीए ने किससे बनवाया, झूलाघर पर दुकाने बनायी उसका नक्शा कब पास हुआ यह एमडीडीए को बताना चाहिए। एमडीडीए जो शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाये, सौदर्यीकरण के लिए पैंटिग बनायी, बैचे बनायी सभी गुणवत्ता विहीन होने से टूट गये या खराब हो गये। कई मार्गों पर रैलिंग तक नहीं लगायी गई व कई दूर दराज के क्षेत्रों में टेंडर सड़कों के लगाये जिसमें मोटी राशि खर्च की गई जबकि वहंा दो आदमी भी नहीं चलते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन इंजन की भाजपा की सरकार है उसके बाद भी दुकानें तोड़ा जाना साजिश है। पूर्व में भी ऐसे निर्माण पालिका ने भी किए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि जनता के धन का दुरूपयोग को रोका जा सके। इस मौके पर सभासद विशाल खरोला, रूचिता गुप्ता, सचिन गुहेर भी मौजूद रहे।

