मसूरी:- मजदूर संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि मालरोड व कंपनी बाग में प्राइवेट स्कूटी व टैक्सी स्कूटी के जाने पर प्रतिबंध लगाया जाय ताकि रिक्शा श्रमिकों के अहित को रोका जा सके।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मसूरी मालरोड व कंपनी बाग में प्राइवेट व टैक्सी स्कूटियां सवारियां लेकर जा रही हैं जिससे कि रिक्शा चालकों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। जबकि पूर्व में कंपनी बाग व मालरोड पर स्कूटियां नहीं चलती थी इनके चलने से रिक्शा श्रमिकों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। जिससे रिक्शा श्रमिकों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गई कि शिफन कोर्ट से बेघर हुए 180 को आवास दिया जाय। ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान, मंत्री संजय टम्टा, उपाध्यक्ष सोबन पंवार, महिपाल पंवार, हरदेव सिंह, गुडडू लाल, वरेंद्र डुंगरियाल, धन्नी लाल शाह, आदि मौजूद रहे।

