मसूरी:- मालरोड पर अवैध तरीके से लगातार पटरी लगायी जा रही है, जिसके विरोध में मसूरी व्यापार संघ ने एसडीएम से मुलाकात कर विरोध दर्ज किया। जिस पर एसडीएम ने कहा कि मालरोड पर सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में अवैध तरीके से पटरी लगाई जा रही है जिसका व्यापारियों ने विरोध किया है व इस समस्या को देखते हुए अवैध रूप से पटरी लगाने वालों को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है जो लगातार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पटरी लगाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। वहीं मालरोड पर रात को वाहन चलने व पार्क किए जाने पर कहा कि इस संबध में पुलिस के साथ बैठक की जायेगी व अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी व प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहन व दुपहिया चलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया जायेगा।

