एसडीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय में पूरा करे।

मसूरी:- एसडीएम अनामिका ने मसूरी की सड़कों सहित अन्य विभागों की समस्याओं को लेकर एनएच, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए, जल निगम, जल संस्थान आदि के अधिकारियों के साथ बैठक की व समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
बैठक की जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि मसूरी की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों एमडीडीए, जल निगम, जल संस्थान, एनएच लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन व पानी की लाइनों का कार्य चल रहा है जिसमें पेयजल, जलसंसथान, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग आपस में तालमेल बना कर कार्य करें जिससे जहां भी कार्य हो उसका तत्काल समाधान किया जाय। कहा कि मसूरी अन्य शहरों से साफ है, कीन संस्था अच्छा कार्य कर रही है, इसमें डोर टू डोर वेस्ट एकत्र किया जा रहा है वहीं सूखा व गीला कूडा अलग अलग एकत्र किया जा रहा है वहीं अब इलेक्ट्रानिक व मेडिकल वेस्ट के लिए भी कूडा दान रखा जायेगा। मसूरी को स्वच्छ रखने के लिए सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। वहीं सड़कों की दशा पर कहा कि अब बारिश कम हो रही है जिस पर सभी विभागों को एक सप्ताह के अंदर कार्य करने के निर्देश दिए है जो मरम्मत के कार्य है जहां सीवर लाइन डालनी है वहां समय लगेगा जिसमें कैमल बैक रोड में सीवर का कार्य किया जा रहा है वहीं एनएच की रोड पर जो शिकायतें आ रही है उसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गये हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता आनंद राम आर्य, अवर अभियंता सचिन तोमर, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस पंवार, एनएच के अवर अभियंता अमित कश्यप, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल सहित अधिकारी मौजूद रहे।