मसूरी:- नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पानी वाले बैंड कोल्हूखेत से चूनाखाला तक अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया इस दौरान नगर पालिका की टीम द्वारा सड़क किनारे लगाए गए सामान को जप्त कर लिया गया और 15 लोगों के चालान किए गए।
सुबह पालिका प्रशासन की टीम मसूरी देहरादून मार्गं स्थित पानी वाले बैंड से अभियान की शुरुआत की इस दौरान दुकानों से प्लास्टिक के गिलास प्लास्टिक की थैलियां और प्लास्टिक की प्लेट जब्त की गई और लगभग 15 लोगों का चालान किया गया। नगर पालिका के कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासक एसडीएम अनामिका के निर्देश के बाद नगर पालिका की टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया गया है और प्लास्टिक वेस्ट अभियान के तहत 15 हजार रुपए के चालान किए गए है।

