मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय सभागार में किया गया। जिसमें कार्निवाल करवाने को लेकर चर्चा की गई।
एसडीएम कार्यालय सभागार में विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर बैठक की गई जिसमें होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें विंटर कार्निवाल को लेकर चर्चा की गई व सुझाव दिए गये। इस मौके पर एसडीएम अनामिका ने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी सहयोगियों के साथ बैठक की गई। जिसमें विभिन्न मुददों सहित वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा की गई। किस दिन कौन सा इवेंट करवाना है, बैठक में मालरोड को विद्युत प्रकाश से सजाने, रेलिंगों व म्यूरल को सजाने के बारे में चर्चा की गई। ताकि मसूरी इस दौरान साफ सुथरी व चमकी रहे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा वहीं बाहर से भी कलाकार बुलाये जायेंगे जो अच्छा शो रखेंगे। उन्होंनेे यह भी बताया कि हर वर्ष साल के अंत में कार्निवाल का आयोजन किया जाता है लेकिन उस समय भीड़ अधिक होने पर इसे जनवरी के पहले सप्ताह में करवाने का सुझाव आया है इस पर एक दो बैठक के बाद में निर्णय लिया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्निवाल के कार्यक्रम मसूरी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते है जिसमें चार दुकान, जार्ज एवरेस्ट, मालरोड, गढवाल टैरेस, शहीद स्थल, पिक्चर पैलेस, गांधी चौक सहित टाउन हाल में आयेाजित किए जाते रहे हैे इस बार भी इन्ही स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। इस बार भी पूरी मसूरी के विभिन्न लोकेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे जिसका आनंद पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिक लेगें। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, भरत कुमाई, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नायब तहसीलदार कमल राठौर, कोतवाल अरंविंद चौधरी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

