मसूरी:- ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की 14वी आम सभा श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में संपन्न हुई।जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गये व अंत में नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
आम सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सस्था का उददेश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके एकाकी पन को दूर करना, स्वजनों के दुर्व्यवहार सेबचाव व उनकी समस्याओं का समाधान करना, मुख्यरूप से रहा है। इस मौके पर उन्होंने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया व संस्था के माध्यम से किए गये कार्यो की जानकारी दी गई। वहीं आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में एनजीओ को उत्तराखंड में कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती, जबकि कई प्रोजेक्टों के खर्चा बहुत आता है। राज्य सरकार अगर वित्तीय सहायता करे तो संगठन के कार्य आसानी से किए जायेगें व वरिष्ठों की सहायता की जा सकेगी। इस मौके पर सचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि तीन वर्षीय आम सभा है जिसमें सर्व चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल की देखरेख में सम्माति से नई कार्यकारणी गठित की गई। उन्होंने कहाकि संस्था हर माह बैठक करती है जिसमें वरिष्ठ नागरिक समस्यायें रखते है जिन्हें विेभिन्न विभागों में जाकर समस्याओं का निराकरण करवाया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्या व सुझाव भी आम सभा में रखे। इस मौके पर राम कुमार गोयल, धन प्रकाश अग्रवाल, रवीद्र गोयल, जीके गुप्ता, राम प्रसाद कवि, हर्षदा वोहरा, मदन मोहन शर्मा, केडी नौटियाल, रजनी एकांत, सतीश एकांत, बीना मल्ल, माधुरी शर्मा, विजय लक्ष्मी, संतोष आर्य, अवतार कुकरेजा, महिमानंद सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
बाक्स – नई कार्यकारणी में एसएस संधु, जीएस मनचंदा, राम कुमार गोयल, एसपी कोचर, जेके खुराना को संरक्षक, एएस खुल्लर अध्यक्ष, नरेंद्र साहनी सचिव, हर्षदा वोहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश गोयल कोषाध्यक्ष, जीके गुप्ता सह सचिव, हरीश कालरा मीडिया सलाहकार, मदन मोहन शर्मा सलाहकार, बलबीर चौहान हैप्पीवैली लाइब्रेरी प्रभारी, रमेश राव कुलड़ी क्षेत्र प्रभारी, रवीद्र गोयल सलाहकार व लंढौर क्षेत्र प्रभारी व महिमानंद को बार्लोगंज झडीपानी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया।

