मसूरी:- ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हेल्थ केयर सेंटर बार्लोगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया व एसोसिएशन की ओर से निःशुल्क दवा वितरित की गई।
हेल्थ केयर सेंटर बार्लोगंज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में संजय आर्थोपिडिक स्पाइन एवं मेरनिटी सेंटर की डा. सुजाता संजय ने स्त्री रोगियों का परीक्षण किया। व महिलाओं को होने वाली बीमारी के बारे में अवगत कराया व उससे बचाव के उपाय बताये। शिविर में 60 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया व दवा वितरित की गई। इस मौके पर संस्था के सचिव नरेंद्र साहनी ने बताया कि मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए एसोसिएशन की ओर से समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाये जाते हैं। वहीं हर सोमवार को ग्राफिक एरा इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांईस के चिकित्सक निःशुल्क रोगियों का परीक्षण हेल्थ केयर सेंटर में करते हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर, जीएस मनचंदा, रविंद्र गोयल, संतोष आर्य, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

