वरिष्ठ नागरिक समिति ने कैमल बैक पर जन औषधि सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया।

मसूरी:- वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से सातवें प्रधानमंत्री जन औषधी सप्ताह कैमल बैक रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डा. स्नेहा पंवार व डा. सोनिया ढींगरा ने रोगियों का परीक्षण किया व उपचार हेतु आवश्यक सुझाव दिए व दवाइयां लिखी। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के महासचिव नरेंद्र साहनी ने समिति के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्याें की विस्तार से जानकारी दी व कहा कि दवाइयों के खर्चे को कम करने व सस्ती दवाओं के लिए मसूरी में पहला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की

स्थापना 19 जनवरी 2019 को राजकीय सेंटमेंरी परिसर में की थी। उसके बाद वर्ष 2020 में उप जिला चिकित्सालय लंढौर व 2022 में बार्लोगंज में जन औषधि केंद्र खोले गये वहीं चौथा केंद्र कैमल बैक रोड पर वरिष्ठ नागरिक भवन में खोला गया। जिसका लाभ मसूरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग गुणवत्ता युक्त सस्ती दवाइंयो का लाभ ले रहे हैं। इस मौके पर नेहा पडियार, वंदना नौटियाल, ए एस खुल्लर, जीके गुप्ता, हर्षदा वोहरा, पुष्पा पडियार, नरेंद्र साहनी सहित लोग मौजूद रहे।