सीनियर सिटीजनो की समस्याओं का किया जायेगा निराकरण।

मसूरी:- फैडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजनस् एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का वार्षिक सम्मेलन गांधी चौक सिथत गुरूद्वार साहिब ट्रस्ट के सभागार में संपन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया वार्षिक सम्मेलन में वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला ।

इस मौके पर फैडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजनस् एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के नव निर्वाचित अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक संगठन बहुत पुराना है लेकिन कोविड के कारण इसमें नीरसता आ गई थी लेकिन अब पूरे प्रदेश से आये वरिष्ठ नागरिकों ने नये सिरे से संगठन का गठन किया है उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों के लिए जो भी सामाजिक आवश्यकताएं है, उन्हें परिवार और समाज में सम्मान नहीं मिल रहा है उसे दिलाने का प्रयास करेंगे और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र साहनी ने कहा कि देश में करीब 12 से 14 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक है लेकिन उनके सम्मान में जो सरकार ने योजनाएं बनाई लेकिन उसका लाभ नही मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि कई योजनाएं सरकार ने बंद कर दी जिसमें उत्तराखण्ड में वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थो का दर्शन कराने की योजना थी, रेलवे में छूट की योजना थी जो बंद कर दी गई है ऐसी अनेक योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन आर. एन. माथुर, एसपी. अग्रवाल, विनोद नोटियाल, एडवोकेट रणवीर सिंह सहित भारी संख्या में सीनियर सिटीजन मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *