मसूरी। मसूरी से लगे खटटा पानी जाने वाले मार्ग की दुर्दशा पर नगर पालिका की हीलाहवाली पर ग्रामीणों ने स्वयं कार सेवा कर मार्ग पर गढढों को भरा जिससे आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
ग्राम तुनेटा जाने वाला यह मार्ग नगर पालिका परिषद का है व कई बार पालिका को रोड की मरम्मत करने को कहा गया था तथा लंबे समय से ग्रामीण उम्मीद लगाये बैठे थे कि रोड की मरम्मत होगी, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं की गयी जिस कारण आये दिन दुपहिया वाहन से ग्रामीण चोटिल हो रहे है, जिस पर ग्रामीण पुरूषों महिलाओं ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग के गढढे भरने का कार्य किया। जिससे आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने कहा कि लंबे समय से पालिका से मार्ग की मरम्मत करने की मांग की जाती रही है व इसी उम्मीद के साथ इंतजार किया लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति न होने पर ग्रामीण पुरूषो व महिलाओं ने श्रमदान के माध्यम से मार्ग की मरम्मत की व गढढों को भरने का कार्य किया गया। इस मौके पर राजेंद्र, अनिल, तारा, सुमन, कविता, मीरा, गंगा देवी, निशा, अनीता, आशा, सरिता, गुडडी देवी, अंजीता, जनारो देवी, सोबनी, जलम देवी आदि मौजूद रहे।

