मसूरी :- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार दूसरी बार श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के सहयोग से भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला ,पुरुष एवं बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाए गए। इस दौरान पूरी पर्यटन नगरी भगवान श्री कृष्णमयी हो गई।
सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद भी भक्तगण श्री सनातन धर्म मंदिर से घंटाघर, माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंचे। इस दौरान कई भक्त बारिश में सराबोर हो गए लेकिन इसके बावजूद भी भक्ति में कहीं कमी नजर नहीं आई । जगह-जगह पर श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई और लोगों ने फूल बरसा कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से मनोकामनाएं मांगी और प्रसाद भीग्रहण किया।
इस अवसर पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के परमानंद महाराज ने बताया की रथ यात्रा में जगन्नाथ जी के दर्शन करने वाले समस्त श्रद्धालु नाचते गाते भजन कीर्तन करते रथ यात्रा का रस्सियों से खींचते हुए और प्रसाद ग्रहण करते हुए चलते हैं ,जिससे कि श्रद्धालुओं के समस्त पापों का नाश हो जाता है।
सनातन धर्म मंदिर के प्रधान दीपक गोयल ने बताया कि लगातार भारी बारिश होने के बावजूद भी इस बार फिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया है । जिसका खास उद्देश्य आज के युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना है।


Every point you made here resonated with me.
This post had me completely fired up — thank you!
Your writing always inspires me.
This was such a pleasure to read — excellent job.