मसूरी:- मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के ग्राम बंगसील में पारंपरिक वाद्ययंत्रों व भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कथा पंडाल से गांव के कोणेश्वर महादेव मंदिर गई इसके बाद कथा पंडाल में कलश स्थापित किए गए।
कलश स्थापना के बाद कथा का श्रवण करते हुए कथा व्यास आचार्य डॉ. प्रदीप कोठारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन करने से परिवार के 21 पीढ़ी के कुलो का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मनन को जीवन में उतारने से मनुष्य जीवन का कल्याण हो जाता है और उसे परमानंद की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आचार्य पंडित रामेश्वर प्रसाद कोठारी कथा यजमान प्रेम सिंह राणा राकेश, राजेश, महेश, परमेश, आदेश राणा, हुकम सिंह राणा, बच्चन सिंह राणा, जीत सिंह राणा, जगत राणा महावीर सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, महिपाल सिंह राणा, रघुवीर सिंह राणा, उपेंद्र राणा रविंद्र राणा, विजेंद्र सिंह पवार, सत्य सिंह राणा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

