हवन यज्ञ व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन।

मसूरी:- मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकास खंड के मुख्य बाजार  मैटुलीसेरा मे चल रही है श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ समापन हुआ।
इस अवसर पर आयोजक परिवार व लोगों ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद पाकर अपने परिवार, समाज व देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य डॉक्टर प्रदीप कोठारी ने कहा कि दिव्य ग्रंथ श्रीमद् भागवत कथा को ध्यान पूर्वक सुनने और जीवन में उतारने पर व्यक्ति को परम आनंद की प्राप्ति होती है और मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि चारों युगों में कलयुग में भगवान की भक्ति का सबसे सरल और सुगम उपाय केवल भगवत नाम का सुमिरन करना है। व्यक्ति सुबह और शाम केवल भगवान का नाम उच्चारण करें तो इसी से मानव का परम कल्याण हो जाएगा। कथा का समापन हवन यज्ञ व भंडारे के साथ  किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पंडित रामेश्वर कोठारी बालकृष्ण कोठारी, कथा यजमान हरीश नौटियाल, पंकज नौटियाल, भगवती प्रसाद नौटियाल, अरुण नौटियाल, दीपक नौटियाल, प्रदीप नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।