मसूरी:- द्धितीय नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 5126 विक्रम संवत 2081 एवं भारतीय नववर्ष के अवसर पर शुभ मंगलम संस्था ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में कन्या पूजन और लांगुरिया पूजन बहुत उत्साह के साथ मनाया। जिसमें संस्था के सदस्यों एवं मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदसयों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शुभ मंगलम संस्था की सदस्यों ने विद्यालय की 121 कन्याओं व 51 लांगुरिया की प. संदीप जोशी ने विधिवत पूजा की व दुर्गा आरती के बाद सभी कन्याओं को चुनरी, पहना कर व लांगूरिया को रूमाल देकर तिलक किया व अल्पाहार व प्रसाद के साथ दक्षिणा देकर विदा किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने कहा कि शुभ मंगलम संस्था हर वर्ष नौरात्रि के मौके पर कन्याओं का पूजन करती है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उददेश्य गरीब लडकियों की शादी करवाना है व हर वर्ष बड़ी संख्या में गरीब लड़कियों को शादी का सामान दिया जाता है। संस्था ने अभी तक 40 गरीब लडकियों को शादी का सामान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में कन्या पूजन का बहुत महत्व है व जिनके घर कन्यायें होती हैं उन्हें शौभाग्यशाली माना जाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी के लिए मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि शुभ मंगलम संस्था समाज की सेवा में अग्रणी संस्था है तथा गरीब कन्याओं की शादी करवाती है। उन्होंने बच्चों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी व कहा कि वे शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति को भी जानें व उसे जीवन में उतारें। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने शुभ मंगलम संस्था को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रेणु अग्रवाल ,मंजू शर्मा, रेनू वाही, सरोज जैन, बबीता अग्रवाल, उमा गुप्ता, दीपाली अग्रवाल, अर्चना गोयल, नीलम अग्रवाल, रेनू गोयल ,सुनीता सहित प्रधानचार्य मनोज रयाल, एसोसिएशन के अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल व जोगेदर सिंह आदि मौजूद रहे।

