उत्तराखंड विधानसभा में शिफन कोर्ट का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने पर कांग्रेसका जताया आभार।

मसूरी:-  कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में शिफन कोर्ट  का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने पर आभार व्यक्त किया गया। समिति द्वारा उनके अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में  शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

शिफन कोर्ट के बेघर हुए मजदूरों का मुद्दा दूसरी बार जोरदार तरीके से विधानसभा में उठाने पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए शिफन कोर्ट  वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला उन्होंने प्रीतम सिंह के पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी की।

शिफन कोर्ट  से बेघर हुए मजदूरों का मुद्दा कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह द्वारा जोरदार तरीके से उठाया गया यह मुद्दा उनके द्वारा पहले भी एक बार उठाया गया था उन्होंने शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों के संबंध में सरकार को व मसूरी विधायक को आड़े हाथों लिया और सरकार से अपेक्षा की  कि  सरकार मजदूरों के हित में कार्य करेगी व शीघ्र ही उनके आवास की समस्या को हल करेंगे।

पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि वह हमेशा से शिफन कोर्ट  से बेघर हुए  लोगों के साथ है व अंतिम लड़ाई तक वह उनके साथ रहेंगे, इस अवसर पर नगर पालिका सभासद दर्शन रावत, समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी, अध्यक्ष संजय टम्टा, राजेंद्र रावत, बिल्लू बाल्मीकि सहित भारी मात्रा में मातृशक्ति मौजूद रहे।

5 thoughts on “उत्तराखंड विधानसभा में शिफन कोर्ट का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने पर कांग्रेसका जताया आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *