वाहनों के शीशे तोड़ने वाले पकड़े गए, सख्त हिदायत देकर छोड़ा

मसूरी :-टिहरी बस स्टैंड के निकट शरारती तत्वों द्वारा पिछले 15 दिनों से वाहनों के शीशे तोड़े जा रहे थे, जिसको लेकर हमारे द्वारा प्रमुखता से खबर उठाई गई, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आई और दो नाबालिगों को रंगे हाथों पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । जिन्हें कोतवाली लाया गया और  सख्त हिदायत देकर उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कहां गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी और लोगों में इसको लेकर आक्रोश भी था ,जिसके बाद पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और गश्त बढ़ा दी गई इसके बाद दो शरारती तत्व रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए गए ,जिन्हें हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और परिजनों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि यदि भविष्य में इनके द्वारा इस प्रकार के घटना की गई तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं भाजपा उपाध्यक्ष बादल प्रकाश द्वारा कोतवाल को ज्ञापन दिया गया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रात्रि के समय आना-जाना भी दूभर हो गया था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से इन शरारती तत्वों को पकड़ा गया इनके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यह भविष्य में इस तरह का दुस्साहस ना कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *