मसूरी:- महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज मसूरी के पूर्व प्राथमिक वर्ग अंग्रेजी माध्यम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि मदन मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज रयाल व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व पुष्प् अर्चन कर किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें कविता पाठ, नृत्य, व सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किए गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की व कहा कि इन बच्चों की प्रस्तुति ने जहां अपनी प्रतिभा का परिचय दिया वहीं इसमें विद्यालय की आचार्या बहनों की मेहनत रही जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज रयाल ने सभी आगंतुको, अतिथियों व अभिभावकों का अभिनंदन किया व कहा कि विद्यालय सभी के सहयोग से विशेष कर अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। विद्यालय में पढ रहे छात्र छात्राओं व विद्यालय के विकास में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर माधुरी शर्मा, के साथ ही अभिभावक व विद्यालय के आचार्य व आचार्याएं मौजूद रही।