प्रशंसकों को खूब भा रहा है देवेंद्र उनियाल व प्रमिला नेगी अभिनीत गीत।

मसूरी:- पहाड़ों से पलायन जैसे मार्मिक विषय पर फिल्माया गया गीत “खुद लेगी”जिसे  अरविंद बरौली व सीमा चौहान द्वारा गया गया है, यूट्यूब पर प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के मुख्य कलाकार देवेंद्र उनियाल व प्रमिला नेगी है। गाने में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है।

इस संबंध में गाने के मुख्य कलाकार देवेंद्र उनियाल ने बताया की गीत पलायन जैसे मार्मिक विषय पर फिल्माया गया है जिसमें बुजुर्ग माता-पिता को छोड़कर बेटा बहू अपने बच्चों को लेकर शहर पलायन कर जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वृद्ध माता-पिता अपने नाती -नातिन की याद में किस तरह जीवन यापन करते हैं यह संदेश समाज को देने का प्रयास किया गया है, इस  उद्देश्य में वे वह काफी हद तक सफल भी हुए हैं। गीत की शूटिंग भमोरी खाल, कद्दू खाल व बागा पानी में अलग-अलग लोकेशन पर हुई है।