मसूरी:- भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन के मसूरी पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उनका गुलदस्ता व शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जम्मूकश्मीर व हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पूरे देश में हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। व केंद्र सरकार व राज्य सरकारों की महिला कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यता अभियान मे सक्रिय होकर कार्य कर रही है खास कर भाजपा शासित राज्यों में तेजी से सदस्य बना रही है। दक्षिण भारत में उत्तर भारतीयों के साथ अभद्रता पर कहा कि ऐसा नहीं है पूरा भारत एक है और भाजपा एक राष्ट्र की बात करता है। दक्षिण भारत के लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड देव भूमि में आ रहे है व यहां के लोग रामेश्वरम आदि धार्मिक स्थलों में आते हैं, लेकिन विरोधी राजनैतिक पार्टियां भाषा, धर्म व क्षेत्र के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का मुख्य एजेंडा यही है जो दक्षिण व उत्तर को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने महिला आरक्षण पर कहा कि कई सालों के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संसद में पास किया जो आने वाले समय में लागू होगा जिसका लाभ महिलाओं को मिलेगा। हरियाणा व जम्मू कश्मीर चुनाव पर कहा कि निश्चित ही जम्मू कश्मीर व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का गठजोड़ क्षणिक है कहीं एक दूसरे के खिलाफ लड़ते है, वही कांग्रेस धारा 370 को दुबारा लागू करने की बात करती है। अब कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही। भारत में सिख समाज सुरक्षित है जबकि राहुल गांधी अमेरिका में कहते है कि भारत में सिखों को स्वतंत्रता नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल व व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व सभासद छावनी परिषद चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई, रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, राजेश्वरी नेगी, सुशीला पंवार, जगजीत कुकरेजा, जोगेंदर कुकरेजा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

