भावी जीवन के निर्माण और लक्ष्य प्राप्ति में प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान- मेजर जनरल संजय शर्मा।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2024 के लिए ‘कौनफ्लूऐंशियल’ सीरीज़ के प्रथम वक्तव्य का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेंट जोसेफ अकैडमी देहरादून के पूर्व छात्र मेजर जनरल संजय शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल संजय शर्मा, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की ने दीप प्र्र्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य वक्ता को पौधा व स्कूल का  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सत्र को शुरूआत करने का मकसद छात्रों को आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में शांति, धैर्य व कठिन परिश्रम द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शिक्षा देना है। यह सत्र प्रतिमाह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें भवनेश नेगी, मार्क गौनसाल्विस, पीडी जायसवाल, जुलियाना डिसूज़ा, स्टॉर्मी हज़ारिका और पल्लवी गोयल शामिल है। सेशन छात्रों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक रहा। मुख्य वक्ता मेजर जनरल संजय शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भावी जीवन के निर्माण और लक्ष्य प्राप्ति में प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्र जीवन के पाँच मूलमंत्र बताए। पहला मंत्र है सुदृढ चरित्र का निर्माण करना, दूसरा अपनी नेतृृत्व क्षमता को विकसित करना, तीसरा शैक्षणिक उपलब्धि, चौथा खेलों में निपुणता हासिल करना और पाँचवाँ मंत्र है समाज से जुड़ना और सामाजिक शिष्टाचार सीखना। उन्होंने कहा कि सुदृृढ चरित्र व्यक्ति को साहसी बनाता है। संसार में प्रत्येक व्यक्ति कभी न कभी डर का अनुभव अवश्य करता है परंतु निरंतर प्रशिक्षण से इस डर पर विजय प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा में आपके उत्तरों का प्रस्तुतीकरण अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल और अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाएँ हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। टीम वर्क से आपसी सहयोग और नेतृृत्व क्षमता का विकास होता है जो हमें आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि असफल होने पर घबराना नहीं चाहिए क्योंकि असफलताएँ ही हमारी सच्ची मित्र हैं, जो हमें आइना दिखाती हैं। छात्र मेजर जनरल संजय शर्मा के भाषण से प्रेरित व उत्साहित नज़र आए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र आराध्य सबरवाल ने मेजर जनरल संजय शर्मा को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस्् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।