मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में सीआईएससीई क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य व स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 13 जोन के लगभग 158 छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झाँसी, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ ए, लखनऊ बी, मेरठ, वाराणसी व उत्तराखंड की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 तीन भागों में आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता 15 व 16 जून दो दिन तक चली। प्रतियोगिता के अंडर 14 एकल फाइनल में उत्तराखंड जोन व प्रयागराज जोन, अंडर 17 में उत्तराखंड जोन व गोरखपुर जोन, अंडर 19 में उत्तराखंड जोन व आगरा जोन के स्कूलों के छात्रों के मध्य मुकाबला हुआ। अंडर 14 के एकल फाइनल में प्रयागराज जोन के शिवेश गुप्ता ने उत्तराखंड जोन के वैभव रावत को 21-16, 21-8 से हराकर विजय प्राप्त की। अंडर 17 के एकल फाइनल में उत्तराखंड जोन के यशोधन बसनेट ने गोरखपुर जोन के मौ॰ इरफान को 21-4, 21-12 से हराकर विजय प्राप्त की। अंडर 19 के एकल फाइनल में उत्तराखंड जोन के अभय सिंह रावत ने आगरा जोन के शुभांश प्रताप सिंह को 21-8, 21-15 से हराकर विजय प्राप्त की। अंडर 14 के युगल फाइनल मैच में प्रयागराज जोन ने उत्तराखंड जोन को 2-0 से हराया। अंडर 17 के युगल फाइनल मैच में उत्तराखंड जोन ने लखनऊ ‘ए’ जोन को 2-0 से हराया। अंडर 19 के युगल फाइनल मैच में आगरा जोन ने उत्तराखंड जोन को 2-1 से हराया। विजयी रहे छात्रों को सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस ने व उपविजेता छात्रों को उप-प्रधानाचार्य व स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने विजयी रहे छात्रों व टीमों को बधाई दी व साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व अंपायरस् का भी हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य व स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, बेडमिंटन कोच दिग्विजय रावत, भवनेश नेगी व खेल विभाग के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।