मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज दसवें दिन कुल तीन मैच खेले गए। पहले मैच में मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने आर्यन स्पोर्टस क्लब को 3-2 से हराया। दूसरे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल ने केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प को 4-1 से हराया। तीसरा मैच मेनोराइट और युवा स्पोर्टस क्लब के बीच 1-1 से ड्रा रहा। टूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सीएम भट्ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री, अभिरूचि गुरुंग रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

