फुटबाल प्रतियोगिता में मसूरी ब्वाइज, नवचेतन ने अपने मैच जीते।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप (जैकी) इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज ग्यारहवें दिन कुल तीन मैच खेले गए। आज पहला मैच मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और युवा स्पोर्टस क्लब के बीच 1-1 से ड्रा रहा। दूसरे मैच में आर्यन स्पोर्टस क्लब ने मसूरी ब्वायज स्पोर्टस क्लब को 5-2 से हराया। तीसरे मैच में नवचेतन स्पोर्टस क्लब ने मेनोराइट को 1-0 से हराया। टूूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सी॰ एम॰ भट्ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री, अभिरूचि गुरुंग रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।