मसूरी:-सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत चौदहवें दिन दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को नवचेतन क्लब व सेंटजार्ज के बीच खेला जायेगा।
सेंट जार्ज के मैदान में खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नवचेतन स्पोर्टस क्लब ने वायनबर्ग एलन स्कूल को 3-0 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट जॉर्ज कॉलेज ए ने मेनोराइट को 7-2 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 51वे ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेंट जॉर्ज कॉलेज ए व नवचेतन स्पोर्टस क्लब के बीच 14 अगस्त, बुधवार को प्रातः 10ः30 बजे होगा। टूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सी एम भट्ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री, अभिरूचि गुरुंग रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

