मसूरी। सेंट जार्ज में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गये।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुुख्य अतिथि कर्नल सुमित सूद ने ध्वजारोहण किया।
सेंट जार्ज कालेज में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कर्नल सुमित सूद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से मिले व खासे उत्साहित नजर आये। इसके पश्चात स्कूल ऑडिटोरियम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। तत््पश्चात स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के अतंर्गत स्कूल क्वायर द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने वर्तमान भारत में नौकरशाही की स्थिति को दर्शाते हुए एक लघु हास्य नाटिका भोलाराम का जीव का मंचन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को देशभक्ति से ओत-प्रोेत कर दिया। वहीं कुछ ऐसे गुमनाम क्रांतिकारियों के जीवन को भी झाँकी के द्वारा दर्शाया गया। उन्होंने अपने संभाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में देश की सेवा करने के लिए के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आपने यह उत्सव मनाया वह लाजवाब था। इस बार की स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आज से कुछ सालों बाद जब आप की आयु 35-40 वर्ष की होगी, हमारा भारत विकसित हो चुका होगा और ये सब आपके ही प्रयासों के फलस्वरूप होगा। उन्होंने कहा कि हमारे विचार उत्तम होने चाहिए। इससे हमारी भाषा अच्छी होगी और परिणामस्वरूप हमारा चरित्र उत्तम होगा और हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथन ने मुख्यातिथि को स्कूल का स्मृृति-चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।