मसूरी:-20 से 22 मार्च 2024 तक नेशनल स्पोर्स्टस एकेडमी, प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप आरट्रिस्टिक 2023-2024 के लिए जिमनास्टिक एसोएिशन ऑफ उत्तराखंड की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देहरादून रवाना की गई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल चैपियनशिप आरट्रिस्टिक के लिए सेंट जार्ज कालेज से टीम ब्रदर प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथ्ज्ञन ने रवाना की। प्रतियोगिता में प्रथम बार उत्तराखण्ड के सबसे अधिक जिमनास्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस टीम में सेंट जॉर्ज कॉलेज के मितुल, मेहुल, ईशगुन, रनवीर, आदित्य मांगलिक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनके साथ कोच अरूण त्रिपाठी और मैनेजर श्री भारत टीम के साथ रवाना होंगे। जिमनास्टिक एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के महासचिव प्रमोद चौधरी इस टीम को फ्लैग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि उनके खिलाड़ी अवश्य ही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। राज्य के खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को धन्यवाद किया है।

