मसूरी:-सेेंट जार्ज कालेज में पहला ब्रदर स्टेपलटन दो दिवसीय इंटर स्कूल इनविटेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मसूरी व देहरादून के 12 विद्यालयो ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में दून स्कूल ने सेंट जोसेफ एकेडमी को 2-0 से हराकर, अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में सेंट थॉमस कॉलेज ने सेंट जॉर्ज कॉलेज (ए) को 2-0 से हराकर, अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट थॉमस कॉलेज ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को 2-0 से हराकर व अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 2-0 से हराकर ट्राफी कब्जाई।
प्रतियागिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, सेंट पैट्रिक्स अकेडमी, सेंट जोसफ अकेडमी, सेंट थॉमस कॉलेज, सेंट जूड स्कूल, द दून स्कूल, श्री राम सेंटिनियल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, होपटाउन गर्ल्स स्कूल, वैल्हम गर्ल्स स्कूल, वाइनबर्ग एलन स्कूल व वुडस्टॉक स्कूल की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक सेमीफाइनल में सेंट जोजफ अकादमी ने सेंट थॉमस कॉलेज को 2-1, बनाम सेंट जोसेफ अकादमी, दूसे सेमीफाइनल में दून स्कूल ने वाइनबर्ग एलन स्कूल को 2-0 से हराया व फाइनल में दून स्कूल ने सेंट जोजेफ को 2-0 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। अंडर 19 बालक में पहला सेमीफाइनल में सेंट जार्ज ने वाइनबर्ग एलन को 2-0, दूसरे सेमीफाइनल में सेंट थॉमस कॉलेज ने सेंट जॉर्ज कॉलेज (बी) को 2-0 से, व फाइनल में सेंट थामस ने सेंट जार्ज को 2-0 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। अंडर 15 बालिका के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस कॉलेज ने सेंट जोसेफ एकेडमी को 2-1, दूसरे सेमीफाइनल में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 2-0 से हरा कर व फाइनल में सेंट थामस ने वेलहम गर्ल्स को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती। वहीं अंडर 19 बालिका के पहले सेमीफाइनल में पहले सेमीफाइनल में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने सेंट जोसेफ एकेडमी को 2-1 से, दूसरे सेमीफाइनल में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने वाइनबर्ग एलन स्कूल को 2-0 से हराकर व फाइनल में वेलहम गर्ल्स से यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। ओवरऑल बॉयज चौंपियनशिप ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज ने जीती और ओवरऑल गर्ल्स चौंपियनशिप ट्रॉफी वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने जीती। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रदर सुपीरियर पी.यू. जॉर्ज, विशिष्ट अतिथि स्पोर्टस सचिव ब्रदर इसीडोर टिर्की ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलनाथन, स्पोर्टस कोआडिनेटर आनंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

