सांई बाबा मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

मसूरी। श्री सिरड़ी सांई मदिर कुलडी के तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, मालरोड, शहीद स्थल तक गयी व वहां से वापस सांई मंदिर तक आई। शोभायात्रा में शिरड़ी के सांई बाबा की विभिन्न भव्य झांकियो ने मन मोहा व श्रद्धालुओं ने सांई बाबा के दर्शन कर मनोकामना की। इस दौरान रास्ते भर भजन कीर्तन चलता रहा व प्रसाद वितरण किया जाता रहा।
श्री शिरड़ी सांई बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसवां स्थापना दिवस होने पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया व पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बाबा की पालकी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भजन कीर्तन करती चल रही थी। वहीं मंदिर के पुजारी सुनील नौटियाल पालकी के साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर शोभा यात्रा में सांई बाबा के जीवन से जुड़ी विभिन्न आकर्षक झांकियों ने मन मोहा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. हरिमोहन गोयल, सचिव सुरेद्र कुमार सिंघल, ओम प्रकाश सिंघल, आरएस मूर्ति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मसूरी:-  श्री सिरड़ी सांई मदिर कुलडी के तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, मालरोड, शहीद स्थल तक गयी व वहां से वापस सांई मंदिर तक आई। शोभायात्रा में शिरड़ी के सांई बाबा की विभिन्न भव्य झांकियो ने मन मोहा व श्रद्धालुओं ने सांई बाबा के दर्शन कर मनोकामना की। इस दौरान रास्ते भर भजन कीर्तन चलता रहा व प्रसाद वितरण किया जाता रहा।