युवक ने लबासना स्थित सरकारी आवास में फांसी लगायी।

मसूरी :-मसूरी स्थित  हैप्पी वैली चौकी में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष ने  थाना मसूरी पर सूचना दी की अनुकूल रावत उम्र 22 वर्ष पुत्र विपेद्र सिंह रावत  उम्र 22 वर्ष ने एलबीएस अकादमी मसूरी में अपने सरकारी आवास  पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो देखा कि मृतक अनुकूल रावत ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा रखी है और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा रखा है। उक्त दरवाजे को कारपेंटर के माध्यम से तुड़वाया गया और मृतक को नीचे उतारा गया जिसकी वीडियो ग्राफी, फोटोग्राफी की गई। मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा गया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी ली व बताया गया कि मृतक अनुकूल रावत एलबीएस मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत थे। और अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणो की जांच की जा रहीे है। मृतक मूल रूप से पौडी जिले के ग्राम उफल्डा श्रीनगर का निवासी है।