वार्ड नंबर आठ से निर्दलीय प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर समर्थन मांगा

मसूरी:- वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कंसल गलातार वार्ड में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे है व अपने विजन के बारे में बता रहे है वहीं क्षेत्र की जनता से मत एवं समर्थन मांग रहे हैं। इस मौके पर सुमित कंसल ने कहाकि वह कैमल बैक रोड रोड का सौदर्यीकरण करेंगे, रोड लाइट की व्यवस्था की जायेगी, सीसीटीवी कैमरे लगा कर रोड के किनारे नशा करने वालों को बर्बाद होने से रोकने का प्रयास करेंगे, रोड को डंपिंग जोन नहीं बनने देंगे, हेंपटन कोर्टरोड की दुर्दशा को सुधारने का प्रयास करेंगे, वार्ड की सभी क्षतिग्रस्त रोडों को बनवायेंगे, छोटे समूहह बनाकर महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवायेंगे व उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे, वार्ड नबंर आइ में सीएससी सेंटर खोला जायेगा ताकि लोग आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड बनवा सकें। उन्हानें कहा कि हमारा संकल्प वार्ड का विकास है।