मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफट, डांस क्लास, योग, कराटे, फर्स्टएड, स्टोरी टैलिंग, आदि कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे व प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।
इस संबध में जानकारी देते हुए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में पहली बार समर कैंप आयोजित किया जा रहा है जो 23 जून से 30जून तक किया जायेगा जिसमें स्कूलों की छुटिटयों में बच्चे मोबाइल टीवी से दूर रहें व विभिन्न जनोपयोगी चीजों को सीखेंगे व अपने हुनर को आगेे बढाने के साथ ही छिपी प्रतिभा को बाहर निकाला जायेगा। समर कैंप में कराते, योग, आर्ट, नृत्य, हेरिटेज वॉक, बातचीत करने के तरीके सिखाये जायेगे ताकि व आगे जाकर इसका लाभ ले सकें। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक गंगा सिंघल ने बताया कि समर कैप में बच्चे आये व कुछ न कुछ सीखें। कार्यक्रम प्रातः सात बजे से बारह बजे तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में अब नृत्य, कराते, का्रफट, आर्ट सहित अन्य चीजों का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता। बच्चे यहां से सीखें व लाभ ले व अपने जीवन में उपयोग करें। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस मौके पर डा. स्नेहा पंवार ने बताया कि समर कैंप में प्राथमिक चिकित्सा का भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें जीवन बचाने के उपाय बताये जायेंगे ताकि कभी भी घर में किसी को हार्ट अटैक पडे, या बच्चों के गले में खाना फंस जाये तो ऐसे में घर में रखी चीजों से उपचार करने के तरीके सिंखाये जायेंगे। घर की बेसिक समस्याओं का निदान भी सिखाया जायेगा। शिविर में बच्चों को नाटक के माध्यम से रोगों से बचाव के बारे में सिखाया जायेगा ताकि जरूरत पड़ने प रवह इसका उपयोग कर सकें। इस मौके पर नृत्य प्रशिक्षक शानू, समीर रैना, मधु मेहरोत्रा, जगजीत कुकरेजा, राजेश शर्मा, जोगिंदर सिंह, नमिता कुमांई, नमिता, आदि मौजूद रहे।