समर कैंप के दौरान बच्चों को आग बुझाने व कराटे का प्रशिक्षण दिया गया

मसूरी:- राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चों को मसूरी अग्नि शमन विभाग ने आग बुझाने के तरीके बताये व आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। वहीं आईटीबीपी के प्रशिक्षक ने कराटे का प्रशिक्षण बच्चों को दिया।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित समर कैंप में प्रातः बच्चों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण देने के साथ अन्य गतिविधियों को कराया गया। वहीं इसके बाद मसूरी अग्नि शमन विभाग ने बच्चों को किसी भी प्रकार की आग लगने व उसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया व सभागार में आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया। अग्नि शमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल के नेतृत्व में बच्चों को प्रशिक्षण दिया व गैस सिलेंडर में आग लगाने के बाद उसे बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन किया, इसी तरह से अग्नि शमन अधिकारी ने जंगल की आग, बिजली के तारों से लगी आग बुझाने के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बच्चों ने आग लगने व बुझाने के बारे में सवाल पूछे जिसका संतोष जनक उत्तर दिया गया। इस मौके पर मसूरी खेल एवं सांस्कृति समिति के सचिव समीर रैना ने अग्नि शमन अधिकारी व उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बच्चों को आग बुझाने के तरीके बताये व प्रशिक्षित किया वहीं अनुरोध किया कि वे मसूरी के स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रशिक्षण दें जिससे जरूरत पड़ने पर आग पर काबू पाया जा सके व बडे़ नुकसान  होने से बचाया जा सके। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गंगा सिंघल, अरविंद सोनकर, सेम्युअल चंद्र, परविंद रावत, द्रोण शर्मा, नंन्दनि कुमोला, आईटीबीपी के कराटे प्रशिक्षक दीपक, राहुल भंडारी, डा. स्नेहा पंवार, मधु मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।