मसूरी समर कैंप का बच्चों के कराटे, नृत्य, नाटक, योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट प्राथमिक चिकित्सा के प्रदर्शन के साथ समाप्त हो गया।

मसूरी:- मसूरी समर कैंप का बच्चों के कराटे, नृत्य, नाटक, योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट प्राथमिक चिकित्सा के प्रदर्शन के साथ समाप्त हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आईटीबीपी कंबेटविंग के सेनानी जीजू एस ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए।
राधाकृष्ण मंदिर में मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर ऐसोसिएशन के तत्वाधान में बेनवोलेंस केयर, आईटीबीपी, मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति एवं मसूरी फिटनेस क्लब के सहयोग से मसूरी के बच्चों के लिए अवकाश के दौरान विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए एक सप्ताह का शिविर लगाया गया था जिसमें बच्चों को कराते, नृत्य, प्राथमिक चिकित्सा, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया गया था जिससे छुटिटयों में बच्चे मोबाइल, कंप्यूटर से दूरी बना कर रखे व सकारात्मक सीख ले सके जो उनके जीवन में काम आये। एक सप्ताह तक बच्चों ने विभिन्न प्रशिक्षण लेकर अपनी छुपी प्रतिभा को सामने लाये व उसका प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के कमांडेंट जीजू एस ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने व उसे निखारने के साथ ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो उनके जीवन में काम आती है। वहीं बच्चों में आत्मविश्वास व नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है तथा बच्चों को सही मार्ग दर्शन मिलता है। इस मौके पर मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में अवकाश के दिनों में बच्चों के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जाते लेकिन पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग ही नहीं किया बल्कि हर प्रशिक्षण का पूरा लाभ लिया। इसका उददेश्य था कि बच्चों को मोबाइल व कंप्यूटर से दूर रख उनके जीवन में सकारात्मकता का विकास करना था और जिस तरह से बच्चों ने पूरे जीजान से इसमें प्रतिभाग किया जो सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को सीखने व अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है जो आगे जाकर अपने शहर, परिवार व देश का नाम रौशन करेंगे। समापन समारोह में बच्चों ने कराते, योगा, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं नाटक के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन किया वहीं बच्चों ने बहुत ही सुंदर आर्ट व क्राफ्ट बनाये। इस मौके पर समर कैंप की संयोजिका गंगा सिंघल ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल को दिया जिन्होंने पूरा सहयोग किया वहीं उन्होने कराते सिखाने के लिए आईटीबीपी, योगा सिखाने के लिए नंदनी कुमोला, नृत्य के लिए नृत्य प्रशिक्षक शानू, अक्शा, फायर सर्विस अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल, मधु मेहरोत्रा आदि का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह, मसूरी खेल एवं संांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सेम्युअल चंद्र, समीर रैना, नरेद्र कुमार, नागेंद्र उनियाल, जोगेदर सिंह कुकरेजा, शिव अरोड़ा, नरेंद्र पंवार, डा़ स्वेता पंवार, परविद रावत, समीर पंवार, अनिता चंद्र, धीरेंद्र नेगी, द्रोण शर्मा, राहुल भंडारी, टी दीपक, जगजीत सिंह, सुशील नेगी, सागर आदि मौजूद रहे। समर शिविर में करीब 104 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं शिविर में कृतिका असवाल को अनुशासन, बानिया बर्त्वाल को सकारात्मकता, बिंदु थापा श्रेष्ठ वक्ता, अनुष्का तिवाड़ी श्रेष्ठ नृतिका, काव्या नौटियाल को तेजी से सीखने की क्षमता के लिए मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गये।