मसूरी:- एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब मसूरी का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुनील सिलवाल, महासचिव सूरत सिंह खरकाई, कोषाध्यक्ष मोहसीन अहमद, उपाध्यक्ष हरीश कालरा, सह सचिव नरेश नौटियाल, संयोजक उपेंद्र लेख वार, कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र पुंडीर, आशीष भट्ट, दीपक रावत व कार्यालय अधीक्षक राजवीर रौछेला चुने गए, चुनाव शूरवीर भंडारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पत्रकार एवं क्लब हित में कार्य किए जाएंगे, पत्रकार साथियों की समस्याओं को मिलजुल कर हल किया जाएगा। महासचिव सूरत सिंह खरकाई ने कहा थी सामाजिक सरोकारों से जुड़कर खेल के क्षेत्र में, कृषि गतिविधियों में व छात्र छात्राओं के हित में कार्य किए जाएंगे। प्रेस क्लब के सदस्य दीपक सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, अमित गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

