राज्य स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

मसूरी:- प्राकृतिक छटा से भरपूर पर्यटक स्थल बंगसील देवल सारी में ग्रामीणों ने राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत , सुंदर भारत के संकल्प को बंगसील निवासियों ने अमलीजामा पहनाने का काम किया। ग्रामीणों ने स्वच्छ बांगसील ,सुंदर बंगसील नारे के साथ पूरे गांव की गलियों से लेकर चाक चौराहों से कूड़ा करकट एकत्रित कर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। वहीं गांव के हर परिवार को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए महीने में दो बार गांव सहित देवलसारी क्षेत्र में सफाई अभियान करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर वन सरपंच चंद्र सिह रावत, पूर्व प्रधान महावीर सिंह राणा, समाज सेवी बिजेंद्र सिंह पंवार, प्रेम सिंह राणा, महिपाल सिंह, वचन सिंह, जगमोहन सब्रीयाल, सुरेश लाल, राजेश, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।