मसूरी:- मसूरी के प्रमुख होटलों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लाइब्रेरी से शहीद भगत सिंह चौक तक स्वछता अभिायन चलाया। वर्ल्ड इन्वायरमेंट डे पर एंडिंग प्लास्टिक पोल्यूशन ग्लोबली नारे के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में होटलों के अधिकारी व कर्मचारियों ने कूडा एकत्र किया व नगर पालिका परिषद को निस्तारण के लिए सौंपा। इस अभियान में संजय उनियाल, वीनस, निशांत, विजय बिंदवाल, मनीष, अरूण जोशी, यश, विमल रावत, धीरज सहित होटल द फर्न ब्रेटवुड, क्लब महिंद्रा, ओएसिस, स्टर्लिग रिजोर्ट, रमाडा, वैलकम सवाय, जेपी रेजीडेंसी मेन्योर, मोजाइक, स्टोट्रक होटल आदि के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

