वरिष्ठ नागरिक समिति स्वास्थ्य शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मसूरी:- वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी ने वरिष्ठ नागरिक भवन कैमल बैक रोड पर नेत्ररोग व दंत रोग का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर  आयोजन किया ,जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 90 से अधिक रोगियो का परीक्षण किया व निःशुल्क दवा वितरित की। वहीं चार मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित किए गये जिनका निशुल्क आपरेशन किया जायेगा।
वरिष्ठ नागरिक समिति ने स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया , जिसमें नेत्र रोगियों व दंत रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 90 से अधिक रोगियो का परीक्षण किया गया जिसमें नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. दीक्षा सेठी, व दंत रोग विशेषज्ञ डा. दीपाली उपाध्याय व डा, काजल डुगरियाल ने रोगियों का परीक्षण किया। शिविर के दौरान रोगियों के परीक्षण करने के साथ ही निशुल्क दवा भी रोगियों को दी गयी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एएस खुल्लर, महासचिव नरेंद्र साहनी, रमेश गोयल, हर्षदा वोहरा, जीएस मनचंदा, जीके गुप्ता, केडी नौटियाल, आदि मौजूद रहे।