स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोगों का किया गया परीक्षण।

मसूरी :- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी कई द्वारा राधा कृष्ण मंदिर सभागार में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें देहरादून से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का परीक्षण किया और उन्हें दवा वितरित की साथ ही नाक कान गला आदि का भी परीक्षण किया । फिजियोथैरेपी के द्वारा भी इलाज किया गया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई मसूरी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में व्यापार मंडल, नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा सहयोग किया गया। जिसमें दूरदराज से आए लोगों का परीक्षण किया गया और देहरादून में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को 60 प्रतिशत की छूट दी गई।

शिविर में जिऑन स्पीच एंड हियरिंग क्लीनिक ने सहयोग किया। इस अवसर पर सलाहकार भाषण भाषा रोग विज्ञानी डॉक्टर सुब्रमण्यम अंजलि ने कहा की यहां पर ईएनटी, ऑडियोलॉजी, स्पीच थेरेपी, फिजियो थेरेपी और ऑक्यूपेशन थेरेपी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। हमारे द्वारा इस प्रकार के निशुल्क आयोजन पहली बार किया गया है तथा आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर मनोज विश्वास ने बताया कि यहां पर अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज के लिए आए थे उन्होंने कहा कि यहां पर आए मरीजों को मुफ्त दवा दी गई है और आने वाले समय में इसी प्रकार के और कैंप से आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जहां एक और समाज को जगाने का कार्य करती रही है वही स्वास्थ्य शिविर लगाकर समाज सेवा का कार्य भी कर रही है जो कि एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर श्रमजीवी यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कहा कि पत्रकारिता के साथ समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है और लोगों की सेवाएं की जा रही है जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने विशेष रुप से व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही इस किस्म के शिविरों का सफल आयोजन हो पाता है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जो कार्य जनप्रतिनिधियों और समाज सेवा करने वाले लोगों ने करना चाहिए वह कार्य पत्रकार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीब लोग अपना इलाज कराने के लिए आए हैं ऐसे में कहीं ना कहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गुनियाल, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री, सुलोचना पायल, अजीत कुमार, रितेश उनियाल, शुभम गैरोला, रवि बंसवाल, राजेश शर्मा, नीरज सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सभासद नगर पालिका परिषद मसूरी गीता कुमाई, अनीता सक्सेना सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *