मसूरी।:- भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी 49वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया व शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया व उनकी दीर्घायु स्वस्थ्य की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और प्रदेश के मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी का 49वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन पूरे उल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली युवा मोर्चा से लेकर विधायक रहने व प्रदेश के मुख्य सेवक होने के नाते जनहित की रही है।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वस्थ्य रहने व दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भाजपा महिला नेत्री मीरा सकलानी ने कहा कि यह हर्ष व गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है उन्हें बधाई व शुभकामनांए देते है व जिस तरह वह प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं आगे भी इसी तरह कार्य करते रहे। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, चंद्रकला सयाना, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, अवतार कुकरेजा, जोगेंदर सिंह, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

