मसूरी। आस संस्था के तत्वाधान में उप जिलाचिकित्सालय लंढौर में आयोजित एक कार्यक्रम में 25 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर टीबी रोगियों की समस्याओं को भी सुना गया व उसका समाधान किया गया।
पोषाहार वितरण के दौरान डा. अमृता पांडे ने टीबी रोगियों को बताया कि कभी भी आएं तो फिजिशियन से मिलें अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों को दवा समय से लेनी चाहिए व अपने स्वासथ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा अच्छा पोषहार लेना चाहिए। इस मौके पर आस संस्था की सचिव हेमलता बहन ने रोगियों को कहा कि दवाई आरंभ होने से पहले और दवाई समाप्त होने के उपरांत समय समय पर जांच कराएं व प्रोटीन युक्त भोजन नियमित लें, वहीं साफ़ सफाई का ध्यान रखें जिससे रोगी शीघ्र स्वस्थ्य हो सके। कार्यक्रम में टीबी चैंपियन वॉलिंटियर ने रोगियों का वजन लिया व जरूरी परामर्श दिया। कार्यक्रम में 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल से डा. अमृता पांडे, देहरादून से एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, एसटीएलएस परवीन सती, हेमलता बहन, हिमांशु, रेशमा सहित टीबी रोगी और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में विनीता बडोला व आरती बलोदी ने सहयोग किया।

