उप जिला चिकित्साल में आयोजित कार्यक्रम में 25 क्षय रोगियों को पोषाहार वितरित।

मसूरी:-  उप जिला चिकित्सालय में नंदा तू राजी खुशी रैंया एक अभियान के तहत क्षय रोगियों को स्वस्थ्य  कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व समाज के सक्षम वर्ग उनको गोद लेने के आहवान के साथ आस संस्था के माध्यम से क्षय रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया।
उप जिला चिकित्सालय में आस संस्था के माध्यम से आयोजित पोषाहार वितरण कार्यक्रम में आस संस्था की सचिव हेमलता ने क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को भरोसा दिया कि क्षय रोग नियमित दवा खाने व पौष्टिक आहार लेने से ठीक हो जाता है, वहीं समाज व रोगियों के परिजनों से अनुरोध किया कि क्षय रोगियों को अपने से दूर न कर उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने कहाकि भारत सरकार देश से क्षय रोग को समाप्त करने के लिए कार्यक्रम चला रही है। इस मौके पर क्षय रोगियों का वजन व उचांई भी ली गई व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली गई तथा दवाई व नियमित जांच पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार रोगियों को पोषाहार महिला जिजीविषा मंच देहरादून की ओर से उपलब्ध कराया गया है, वहीं वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी के अध्यक्ष एएस खुल्लर ने दो रोगियों को गोद लिया है। वहीं समाज के समक्ष वर्ग व सामाजिक संस्थाओं का आहवान किया कि वे भी क्षय रोग उन्मूलन में सहयोग करें व रोगियों को गोद लें ताकि उनके उपचार में कोई कमी न रहे व वे शीघ्र रोग मुक्त हो समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी में क्षय रोगियों के लिए एसटीएस देहरादून से आते है जिसके कारण रोगियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है अगर मसूरी में एसटीएस की व्यवस्था की जाय तो रोगियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर 25 क्षय रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर एटीएस बृहस्पति कोठियाल, परवीन सती, टीबी चैंपियन व वॉलियंटर संजोगिता, रितिका नेगी, मसूरी से इंटर्न शांतनु उनियाल आदि मौजूद रहे।