मसूरी:- हरियाली तीज महोत्सव समिति के तत्वाधान में मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में महिलाओं ने तीज का पर्व पूरे उल्लास व उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किए व हिंदी, गढवाली, जौनपुरी व तीज के गीत गाये।
हरियाली तीज महोत्सव समिति की संयोजक पुष्पा पडियार ने उत्सव में आने वाली महिलाओं का स्वागत किया व सभी को तीज पर्व की बधाई दी व पतियों के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं के सुहाग का पर्व है जिसमें सभी श्रृगांर करके आती है व खुशियां मनाती है। इस मौके पर महिलाओं ने जहां जमकर नृत्य किए वहीं गीत भी गाये। वहीं अंत में तीज क्वीन की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें निर्णायक की भूमिका शशि रावत, मालती, नमिता कुमाई व रश्मि ने निभाई। इस मौके पर सुमन खरोला, नेहा खरोला, सुषमा रावत, सोनी मुयाल, अनीता थलवाल, मंजू चौहान, गीता कंडियाल, सीता पंवार, लीला कंडारी, नीलम चौहान, पुष्पा पुंडीर, गुंजन, गीता आंनद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।