नकल विरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मसूरी :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नकल विरोधी कानून का स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर भाजपाईयों द्वारा शहीद भगत सिंह चौक से शहीद स्थल झूलाघर तक रैली निकाली गई ,भाजपा युवा मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने रैली का नेतृत्व किया और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद युवाओं में खुशी की लहर है और गुजरात में भी उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर नकल विरोधी कानून लागू किया है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई की जांच की मांग पर राजनीति कर रहे हैं और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से नकल माफियाओं पर नकेल कसेगी और परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रब्बू भंडारी ने कहा कि आज नकल कराने वाले सलाखों के पीछे हैं और उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर लगातार कार्य कर रही है,नकल विरोधी कानून लागू होने से मेधावी छात्रों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली में शिरकत की।

2 thoughts on “नकल विरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *