अखिल भारतीय महिला समिति तीज उत्सव में अनीता बत्रा व गीतू मनचंदा तीज कवीन चुनी गयी।

मसूरी:- अखिल भारतीय महिला समिति ने लाइब्रेरी में तीज उत्सव मनाया। जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
अखिल भारतीय महिला समिति दिल्ली से संबद्ध ने हरियाली तीज का उत्सव आयोजित किया। जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया किया। 60 वर्ष से कम मे अनीता बत्रा तीज क्वीन चुनी गई एवं 60 वर्ष से ऊपर गीतू मनचंदा तीज क्वीन चुनी गई। इसके साथ ही अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताए एवं आकर्षक गेम्स खेले गए और अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम में स्टैंडिंग कमेटी कमल शर्मा ने सबका स्वागत किया और नए सदस्यों का परिचय दिया व तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में रजनी एकांत ने सबका धन्यवाद किया।  इस मौके पर अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्षा नीना कौर, सचिव किरण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष उषा धनाई सहित महिलाएं उपस्थिति रही।